10वी 12वी बोर्ड रिजल्ट सम्बंधित जानकारी.. छत्तीसगढ़ मौसम इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : छत्तीसगढ़ आज की खास खबरें आप लोगों के साथ साझा करने जा रहे हैं 10वीं 12वीं परीक्षा रिजल्ट से जुड़ी खबरें व मौसम से जुड़ी खबरें सामने आ रही है जो की खबर हम आज आप लोगों के साथ साझा करने जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा दसवीं बारहवीं का रिजल्ट 9 मई गुरुवार को जारी कर दिया गया है। साथ ही टॉपर्स का नाम लिस्ट भी जारी कर दिया गया है बोर्ड परीक्षा व रिजल्ट से जुड़ी और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां आ रही है जो कि आज इस पोस्ट पर हम आप लोगों के साथ साझा करने जा रहे हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ मौसम का ताजा हाल-चाल भी आप लोगों के साथ साझा करेंगे। छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम वही मौसम विभाग की ओर से कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी करने की खबरें आ रही है जानेंगे पूरी खबर तो पूरी पोस्ट पर बने रहिएगा। 

छत्तीसगढ़ 10वी 12वी बोर्ड रिजल्ट जारी.. 

छत्तीसगढ़ 10वी 12वी बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया गया है खबरों के अनुसार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड के टॉपर्स में सबसे ज्यादा स्वामी आत्मानंद स्कूलों के छात्र शामिल हैं। 10वीं में इस बार कुल 59 छात्र टॉप में तो वहीं 12वीं में कुल 20 छात्रों ने टॉप में जगह बनाई है। 

प्राप्त जानकारी अनुसार 12वीं में 20 टॉपर छात्रों में से 7, और दसवीं के 59 टॉपर छात्रों में से 21 स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्र हैं।

इसे भी पढ़ें -  टॉप 3 काम की खबरें :  धान की 12 किस्म, कम पानी में भी देगी पैदावार.. छत्तीसगढ़ मौसम बारिश की सम्भवना.. कब आएगा 10वी 12वी का रिजल्ट? 

10वीं बोर्ड 76% छात्र पास : 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम कुल 75.61 फीसदी रहा। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है। इस बार 10वीं में 3 लाख 42 हजार 511 छात्रों ने परीक्षा दी है। 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 21 मार्च तक चली थी।

12वीं बोर्ड 81% रहा : 12वीं बोर्ड में 80.74 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। 12वीं में 2 लाख 61 हजार 77 छात्र परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड हुए थे। इनमें 2 लाख 58 हजार 704 छात्रों ने परीक्षा दी है। इनमें 83.72 फीसदी छात्राएं और 76.91 छात्र पास हुए हैं।

छत्तीसगढ़ मौसम इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी..

पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है कहीं गर्मी तो कहीं बारिश के आसार बनी हुई है इन दिनों हो रही बारिश से तापमान में गिरावट देखा जा रहा है तेज गर्मी के बीच बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर दे दी है लेकिन किसानों के लिए परेशानी भी खड़ी कर दी है। छत्तीसगढ़ मौसम से जुड़ी खबरें सामने निकल कर आ रही है जो की खबर आज हम आप लोग के साथ साझा कर रहे हैं। 

मौसम को लेकर खबरें आ रही है की मौसम विभाग ने आज भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।बलरामपुर, बस्तर, गरियाबंद, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सूरजपुर के लिए येलो अलर्ट, जारी किया गया है। इन जिलों के अलग अलग स्थानों पर बारिश हो सकता है।

मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना भी जताई है। खबरों के अनुसार चार दिन बाद 14 मई से तापमान एक बार फिर बढ़ना शुरू हो जाएगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.8 रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। दिनभर तेज हवाएं चलीं। इसकी वजह से तापमान कंट्रोल में रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 41 से 69 प्रतिशत तक रहा।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री ने की योजनाओं तथा विकास कार्यों की समीक्षा, किसानों के सुविधा के लिए योजना का हो बेहतर क्रियान्वयन

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

2024 देखिये छत्तीसगढ़ 10वी 12वी टॉपर नाम लिस्ट PDF जारी.. Cg board results 2024 Topper

आपके कौन सा बैंक खाता में डीबीटी चालू है कैसे देखें? आएंगे योजनाओं के पैसे.. डीबीटी चेक कैसे करें ?

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ खेती किसानी व अन्य योजनाओं की जानकारी आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!