महतारी वंदन योजना के पैसे बैंक खातों पर आना शुरू.. 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते पर 1 अगस्त को इस योजना की छठवीं क़िस्त जारी किए। सीधा महिलाओं के बैंक खातों पर यह राशि ऑनलाइन ट्रांसफर किये गए। जानकारी अनुसार 1 अगस्त को लाखों महिलाओं के बैंक खाते पर एक-एक हजार रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। 

अगस्त का महीना आते तीज त्योहारों का दौर भी शुरू हो जाता है। ऐसे में महिलाओं के बैंक खाते पर महतारी वंदन योजना का पैसे आने से महिलाओं में उत्साह नजर आ रहा है। योजना से जुड़ी और भी कई सारे जानकारियां आ रही है जो कि आगे हम आप लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं। cg mahatari vandan yojana. 

महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 1000 रुपये 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की छठवीं किश्त एक अगस्त को जारी कर दी है। जानकारी अनुसार इस योजना अंतर्गत लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खातों में राशि अंतरित हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप माताओं-बहनों को हर महीने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 1000 रूपए देने का संकल्प लिया था।

10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किश्त

प्रशासनिक अमले ने तेजी से सर्वे का काम पूरा करते हुए हितग्राही महिलाओं से फार्म भरवाए और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किश्त जारी की थी। इसके पश्चात नियमित रूप से यह किश्त जारी की जा रही है। नियमित रूप से यह राशि आने की वजह से महिलाएं काफी खुश हैं। कुछ महिलाएं अपने घरेलू बजट को इससे व्यवस्थित कर पा रही हैं, तो कुछ राशि को बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में खर्च कर रही हैं। कुछ भविष्य  के लिए पैसे बचा रहीं हैं और कुछ निवेश भी कर रही हैं। mahatari vandan yojana payments.  

इसे भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बड़ा बयान.. जल्द किसानों को अंतर की राशि का होगा भुगतान..

डीबीटी(DBT) के माध्यम से राशि का अंतरण

महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन में सुशासन के मूल्य स्पष्ट झलकते हैं। डीबीटी के माध्यम से राशि का अंतरण हो रहा है इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है। डीबीटी के माध्यम से महतारी वंदन योजना की अंतर्गत पात्रता रखने वाली महिलाओं के बैंक खाते पर पैसे ट्रांसफर की जाती है। सरकार इस योजना के तहत हर महीने एक-एक हजार रुपए ट्रांसफर कर रही है। योजना के 6वी क़िस्त 01 अगस्त को जारी किया गया। 

महतारी वंदन योजना के लिए धन्यवाद देने जनदर्शन में आई महिलाएं 

राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची हैं। उनमें से कुछ महिलाएं अपनी समस्या लेकर पहुंची तो कुछ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को महतारी वंदन योजना के लिए धन्यवाद देने जनदर्शन में आई।

राजिम से आई श्रीमती हेमलता तारक, श्रीमती पूर्णिमा बंजारे और श्रीमती पूर्णिमा ने बड़े हर्ष से बताया कि इस महीने जैसे ही महतारी वंदन का पैसा खाते में आया तभी सोच लिया कि इनसे अब धूमधाम से रक्षाबंधन मनाएंगे। भाईयों के लिए राखी और अच्छी मिठाईयां खरीदेंगे।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हमें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की। हम मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त करते हैं। chhattisgarh mahatari vandan yojana benefits.  

भिलाई की श्रीमती अंजना दास और श्रीमती सुनंदा साहू ने कहा कि महतारी वंदन का पैसा जब-जब खाते में आता है, बहुत खुशी मिलती है। योजना में आए कुछ पैसे खर्च करते हैं और कुछ बचाते हैं।

इसे भी पढ़ें -  बड़ी खबर.. महतारी वंदन योजना जानिए कैसे किसको और कब मिलेगा पैसा ? छूट गए लोगों को फिर से मौका.. इस दिन खाता में आएगा पैसा..

सारांश : महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक योजना है जो महिलाओं के हित के लिए चलाए जा रहा है। इस योजना के तहत पात्रता रखने वाली छत्तीसगढ़ के महिलाओं को हर महीने छत्तीसगढ़ सरकार उनके बैंक खाते में एक-एक हजार रुपए ट्रांसफर करती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए या योजना सम्बंधित ज्यादा जानकारी के लिए आप महतारी वंदन योजना के वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जा सकते हैं। अगर आप योजना के लाभार्थी है तो महतारी वंदन योजना के मोबाईल एप्प(mahatari vandan yojana mobile app) को डाउनलोड कर कई महत्वपूर्ण जानकारियां ले सकते हैं। योजना से जुड़ी अप टू डेट इनफॉरमेशन, जानकारियां, खबरें आएगी भी हम आप लोगों तक पहुंच जाते रहेंगे।

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

किसानों के लिए अल्पकालीन कृषि ऋण, 7300 करोड़ रूपए ऋण वितरण का लक्ष्य..

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित 15.18 लाख पात्र परिवारों को जल्द मिलेगा आवास..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!