धान बोनस.. मुख्यमंत्री साय के बड़ा ऐलान! 24.72 लाख किसानों के खातों में 12 मार्च को भेजेंगे 13 हजार करोड़ रूपए..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ धान बोनस 2024 : मुख्यमंत्री साय ने कहा 24.72 लाख किसानों के खातों में 12 मार्च को भेजेंगे 13 हजार करोड़ रूपए जी हां मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर जिले के चित्रकोट में आयोजित चित्रकोट महोत्सव में कही। छत्तीसगढ़ धान बोनस या अंतर की राशि जल्द किसानों को दिया जाना है और समय भी नजदीक आ रही है। इस तरह किसानों के लिए खुशखबरी! आ रही है पूरी खबर के लिए पूरी पोस्ट पर बने रहे। 

चित्रकोट में आयोजित चित्रकोट महोत्सव

उन्होंने माँ दंतेश्वरी की पावन भूमि चित्रकोट में आयोजित चित्रकोट महोत्सव के शुभारंभ की बधाई के साथ अपने सम्बोधन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 14 साल से लगातार यह महोत्सव भव्य होता जा रहा है। मेरी शुभकामना है कि आने वाले समय में इस महोत्सव की भव्यता और बढ़े। चित्रकोट महोत्सव में मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 340 जोड़ों की शादी हुई, मुख्यमंत्री ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया और नव दम्पत्तियों के सुखमय जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने महोत्सव में अबूझमाड़ के मलखम्ब में पारंगत बच्चों के प्रोत्साहन के लिए 2 लाख रूपए और स्थानीय निवासियों की मांग पर तीरथगढ़ महोत्सव के लिए 5 लाख रूपए और चित्रकोट का समुचित विकास करने की घोषणा की।  

मुख्यमंत्री साय ने किया विकास कार्यों की लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री साय ने चित्रकोट में बस्तर संभाग के सभी जिलों के लिए  208 करोड़ 32 लाख रुपए से अधिक राशि के 643 विकास कार्यों की लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। इन कार्यों में 104 करोड़ 20 लाख 61 हजार की लागत से 177 विकास कार्यों का लोकार्पण और 104 करोड़ 11 लाख 65 हजार रुपए की लागत से 466 विकास कार्य शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना इस जिले के 3302 हितग्राहियों को मिला लाभ, Chhattisgarh pm aawas yojana

तेंदूपत्ता 5,500 रूपए प्रति मानक बोरा

मुख्यमंत्री साय कहा कि तेंदुपत्ता को हमारे वनवासियों द्वारा हरा सोना कहा जाता है, अब हम इसे 5,500 रूपए प्रति मानक बोरा में खरीदेंगे। इसी तरह पुरानी व्यवस्था में चरण पादुका योजना, संग्राहक परिवार के बच्चों को स्कॉलरशिप योजना जारी रखेंगें।  

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी भी लगातार सरगुजा और बस्तर की चिंता करते रहते हैं, यहां के विकास के बारे में पूछते रहते हैं। मुझे यहां पता चला कि पिछले 14 वर्षों से आयोजित हो रहे इस महोत्सव के लिए सरकार की तरफ से 10 लाख रूपए मिलता था, 

मुख्यमंत्री साय ने कहा हमारी सरकार ने इसे बढ़ाते हुए 15 लाख रूपए देने का निर्णय लिया है। इसी तरह से गोंचा पर्व के लिए जो 3 लाख रूपए मिलता था, उसे हमारी सरकार ने बढ़ाकर 5 लाख रूपए और पूरी दुनिया में प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के लिए मिलने वाले 35 लाख रूपए की राशि को बढ़ाकर 50 लाख रूपए देने का निर्णय लिया है।

बकाया धान बोनस का भुगतान 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार को ढाई महीने होने जा रहा है, इतने अल्प समय में ही हम कई अहम् निर्णय लेते हुए मोदी जी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं। 18 लाख से ज्यादा गरीब परिवार आवास से वंचित थे, हमने उन्हें आवास की स्वीकृति दी है। 12 लाख से ज्यादा किसानों को हमने 3716 करोड़ रुपए का दो साल का बकाया धान बोनस दिया। 

इसे भी पढ़ें -  Cg news : छत्तीसगढ़ अनुकंपा नियुक्ति को लेकर आदेश जारी..

12 मार्च को मिलेगा अंतर की राशि 

मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि किसानों से किया वादा हमने पूरा किया। प्रदेश के किसानों को धान का 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल दिया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान ख़रीदा है। इस साल सबसे ज्यादा 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है, जो अंतर की राशि बची हुई है, उसे आने वाले 12 मार्च को 24 लाख 72 हजार किसानों के खातों में भेजेंगे। महतारी वंदन योजना के लिए भी अब विवाहित माताओं बहनों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, अभी दो-चार दिनों में ही पात्र हितग्राहियों के खाते में पैसे आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने आज मोदी जी की एक और गारंटी श्रीरामलला दर्शन योजना का वादा पूरा किया है।

इसे भी पढ़ें योजनाओं की ताजा अप्डेट्स 

होली के पहले किसानों को बड़ी सौगात! मिलेगा धान बोनस का पैसा.. कृषक उन्नति योजना छत्तीसगढ़

अंतिम पात्रता सूची जारी देखिये अपना नाम, महतारी वंदन योजना, इस लिस्ट में जिसका नाम होगा उसी को मिलेगा 12 हजार सालाना

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा न्यूज़ अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!