मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में तेजी से काम 3100 रु धान खरीदी को लेकर देखिये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्या ? कहा.. 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मोदी की गारंटी को लेकर और किसानों से 3100 रु प्रति क्विंटल धान के दाम को लेकर जनसभा को संबोधित करते वक्त उन्होंने बताइए की मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा आयोजित ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित विधायकों के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। 

मुख्यमंत्री ने कहा मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में तेजी से काम..

कार्यक्रम में विप्र समाज के द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल का भी अभिनंदन किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि  प्राचीनकाल से ही हिंदू समाज को मजबूत करने में ब्राह्मण समाज की बहुत बड़ी भूमिका रही है। जो भी वेद वेदांत और अन्य हिंदू धार्मिक ग्रंथों की रचना की गई है उसमे ब्राह्मण समाज का अतुल्य योगदान रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मोदी की गारंटी में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। इस मोदी की गारंटी को पूरा करने में हम तेजी से कदम बढ़ाते जा रहे है। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख हितग्रहियों को आवास देना शामिल है। किसानो के हित में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पीएससी में हुई गड़बड़ी की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें -  महतारी वंदन योजना पैसा चेक कैसे करें ? बैंक बैलेंस चेक करने के 4 आसान तरीका.. 

छत्तीसगढ़ किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

छत्तीसगढ़ में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है 1 नवंबर से धान की खरीदी शुरू हुई है और 31 जनवरी 2024 तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी चेलेगा। हर दिन धान खरीदी के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। किसान समर्थन मूल्य पर धान बेच रहे है। धान बेचने की दो से तीन दिन के भीतर समर्थन मूल्य सीधा किसने की बैंक खाते पर ट्रांसफर हो रहा है। 

समर्थन मूल्य की अगर हम बात करें तो कॉमन धान के लिए धान का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 2183 रुपए किसानों को भुगतान किया जा रहा है। वहीं ग्रेड ए धान के लिए धान का समर्थन मूल्य 2203 रुपये प्रति क्विंटल किसानों को भुगतान किया जा रहा है। 3100 रु धान खरीदी को लेकर जैसे कि बताया जा रहा है।

किसानों को समर्थन मूल्य यानी Msp के भुगतान के बाद जो अंतर की राशि बचेगी करीब 917 रु क्विंटल उसे छत्तीसगढ़ सरकार आने वाले दिनों में योजना के तहत सीधे किसानों के बैंक खाते पर एकमुश्त ट्रांसफर करने वाली है। योजना की शुरुआत को लेकर अभी कोई अधिकारीक जानकारी नहीं आया है। उम्मीद है कि जल्द छत्तीसगढ़ सरकार 3100 रु धान का दाम देने वाली योजना की शुरुआत करने वाली है। 

इसे भी पढ़ें :- 

पीएम किसान योजना का 16 वी क़िस्त किसानों को जल्द! मिलेगा इसके पहले करना होगा ये जरूरी काम..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

3100 रु धान, कृषक उन्नति योजना, छत्तीसगढ़ किसानों को मिलेगा लाभ, वित्त मंत्री व कृषि मंत्री ने ली बैठक..

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ धान खरीदी नई अप्डेट्स, Cm विष्णुदेव साय ने कहा मोदी की गारंटी के तहत संकल्पों पर काम शुरू..

हमारे यूट्यूब चैनल पर जाकर देखिये योजनाओं के जानकारी

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!