छत्तीसगढ़ न्यूज़ : किसानों को कब मिलेगा 917 रु प्रति क्विंटल ? राशनकार्ड नवीनीकरण, 119 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव जाने विस्तार से..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

Last updated on March 2nd, 2024 at 04:28 pm

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : आज तीन खास खबरें आज आप लोगों के साथ शेयर करने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ किसानों को कब मिलेगा 917 रुपए प्रति क्विंटल धान का बोनस? 68 लाख से ज्यादा राशन कार्ड धारियों ने किया नवीनीकरण के लिए आवेदन.. और 119 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान का उठाव.. इस तरह के तमाम खास खबरें आज हम आप लोगों के साथ शेयर करेंगे। छत्तीसगढ़ में राशनकार्ड 15 मार्च तक नवीनकरण कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ धान खरीदी के बाद अब धान का उठाव का काम भी जारी है, 3100 रु धान खरीदी, 917 रु प्रति क्विंटल धान बोनस अंतर की राशि कब मिलेगा? छत्तीसगढ़ न्यूज़ पूरी पोस्ट पर बने रहियेगा। 

छत्तीसगढ़ न्यूज़, 68 लाख 23 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए आवेदन

छत्तीसगढ़ न्यूज़ 1. छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य जारी है। 28 फरवरी की स्थिति में 68 लाख 23 हजार 391 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है। छुटे हुए राशनकार्डधारी हितग्राहियों का नवीनीकरण का कार्य के लिए तारीख 15 मार्च 2024 तक बढ़ा दी गई है।

गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 15 मार्च 2024 तक किया जाएगा। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना इस जिले के 3302 हितग्राहियों को मिला लाभ, Chhattisgarh pm aawas yojana

राज्य में 119 लाख 45 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव

छत्तीसगढ़ न्यूज़ 2. राज्य सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में  किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 126 लाख 66 हजार 01 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 119 लाख 45 हजार 595 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

किसानों को कब मिलेगा 917 रु प्रति क्विंटल धान बोनस ? 

छत्तीसगढ़ न्यूज़ 3. छत्तीसगढ़ किसानों को 917 रुपये प्रति क्विंटल धान बोनस कब मिलेगा ? इसका इंतजार खत्म हो गया है मुख्यमंत्री ने किसानों के हित मे बड़ा ऐलान करते हुए तारीख का भी घोषणा कर दिए हैं। आपको बता दें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि आगामी 12 मार्च को एकमुश्त धान बोनस 917 रुपये का भुगतान कर दिया जाएगा।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मीडिया को कहा है कि 3100 रुपए धान का दाम देने का वादा अब पूरा होगा। MSP के अतिरिक्त 917 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा। 26 लाख किसानों को एकमुश्त राशि मिलेगी। किसानों को 12 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर होगा। 

इसे भी पढ़ें योजनाओं की ताजा अप्डेट्स :

इस दिन आएंगे पैसे.. 917 रुपये धान बोनस व महतारी वंदन योजना को लेकर देखिये Cm साय ने क्या ? कहा..

देखिये अपना नाम, महतारी वंदन योजना लिस्ट जारी.. इस लिस्ट में जिसका नाम होगा उसी को मिलेगा 12 हजार सालाना

इसे भी पढ़ें -  महतारी वंदन योजना इस दिन आएगा खाता में पैसा..देखिये महिला बाल विकास मंत्री ने क्या ? कहा..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा न्यूज़ अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!