छत्तीसगढ़ खास खबर… 28 अप्रैल तक यलो अलर्ट.. दूसरे चरण के लिए आज थमेगा चुनावी शोर.. Chhattisgarh Khas Khabar.. 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ खास खबर : स्वागत है its छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ से जुड़ी खास प्रमुख खबरें आज हम आप लोगों के साथ शेयर करने जा रहे हैं छत्तीसगढ़ के मौसम को लेकर नई खबर सामने आ रही है आज भी कई जगह पर बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में पद्मश्री पुरस्कार संबंधित खबरें भी आज हम आप लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर लेटेस्ट न्यूज़ खबरें आज हम आप लोग के साथ इसी पोस्ट पर शेयर करने वाले हैं तो पूरी पोस्ट पर बने रहेगा। 

Highlights: 1- छत्तीसगढ़ अबूझमाड़ के वैद्यराज हेमचंद मांझी को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से पद्म श्री पुरस्कार, 2- मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, राजनांदगांव, कोंडागांव और कांकेर जिले में बारिश के आसार, 3- छत्तीसगढ़ में तीन लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार-प्रचार 48 घंटे पहले बुधवार को शाम छह बजे तक थम जाएगा।

वैद्यराज हेमचंद मांझी को पद्म श्री पुरस्कार

छत्तीसगढ़ : सोमवार को राष्ट्रपति भवन में पुरस्कार वितरण का आयोजन हुआ। राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को राष्ट्रपति भवन में पद्म विभूषण से सम्मानित किया है। वहीं अबूझमाड़ के वैद्यराज हेमचंद मांझी को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया।

सीएम साय ने हेमचंद मांझी को बधाई दी है। सीएम साय ने कहा कि हेमचंद मांझी पांच दशकों से ज्यादा समय से बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के ग्रामीणों को प्राकृतिक और किफायती स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रह हैं। अबूझमाड़ के प्रख्यात वैद्यराज हेमचंद मांझी को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस पर उन्होंने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ मौसम खबर.. इन जिलों में आज भी बारिश के आसार..

छत्तीसगढ़ मौसम समाचार 

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर संभाग के सभी जिलों में बारिश हो सकता है। राजनांदगांव और कोंडागांव में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। मंगलवार को रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बस्तर, समेत कई जिलों में बारिश हुई। अगले 24 घंटे में प्रदेश में तापमान में 4-6 डिग्री बढ़ोतरी के आसार हैं।

28 अप्रैल तक बारिश का यलो अलर्ट..

मौसम विभाग ने 28 अप्रैल तक अंधड़ चलने और गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण इलाके में नमी आने और सिस्टम बनने की वजह से प्रदेश की कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। मंगलवार को रायपुर का अधिकतम पारा 38.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

आज यहां बारिश के आसार..

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, राजनांदगांव, कोंडागांव और कांकेर जिले में बारिश के आसार हैं।

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव दूसरा चरण 

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव न्यूज़ : निर्वाचन कार्यालय ने दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली है। छत्तीसगढ़ में तीन लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार-प्रचार 48 घंटे पहले बुधवार को शाम छह बजे तक थम जाएगा। 

चुनावी खबरें : खबरों के अनुसार दूसरे चरण के चुनाव में कुल 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें राजनांदगांव से कुल 15 प्रत्याशियों में से 13 पुरुष, दो महिला, महासमुंद से 17 प्रत्याशियों में से 16 पुरुष और एक महिला व कांकेर से नौ प्रत्याशियों में नौ पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं। कुल 52 लाख से अधिक मतदाता चुनाव में मतदान के लिए पात्र हैं। दूसरे चरण के लिए कुल 6,567 मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें -  बजट के पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय जानिए विस्तार से

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

किसानों के लिए पेंशन योजना, मिलेगा 3000 रु.. कौन सी है योजना? जाने विस्तार से..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

खेती किसानी योजनाओं की जानकारी आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं। 


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!