कृषक उन्नति योजना 3100 रु प्रति क्विंटल धान.. एकमुश्त धान बोनस का भुगतान.. लखपति बना ये किसान

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

कृषक उन्नति योजना : किसान भाइयों अंतर की राशि जारी कर दिया गया है, छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कृषक उन्नति योजना का शुरुआत हो गया है, 12 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के 24 लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खाते में कृषक उन्नति योजना के तहत 13320 करोड रुपए ऑनलाइन सीधा किसानों के बैंक खाते पर जारी कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ के ऐसे भी किसान है जिनको सरकार की इस योजना के तहत लाखों रुपए की आदत सहायता राशि मिलने वाले हैं इस तरह लखपति किस भी हम उनको बोल सकते हैं। 

एक साथ 13 लाख 35 हजार रुपए से अधिक राशि

बालोद जिले के कोटगांव के किसान श्री दुर्गाराम देशमुख को कभी एहसास भी नहीं हुआ होगा कि उनको धान की आदान सहायता राशि के रूप में एक साथ 13 लाख 35 हजार रुपए से अधिक राशि मिलेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों इतनी बड़ी राशि का प्रमाण पत्र पाकर किसान दुर्गाराम खुशी के मारे फुले नहीं समाए।

लगभग 70 एकड़ जमीन में खेती करने वाले किसान दुर्गाराम लगभग 46 सदस्यों के एक संयुक्त परिवार के मुखिया है। उनके 5 पुत्र कृषि कार्यों में संलग्न है। सभी मिल जुलकर खेती किसानी का कार्य करते है। 

कृषक उन्नति योजना 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के किसानों से 3100 रूपए क्विंटल की दर से धान खरीदी की गारंटी दी थी। इस गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना की प्रदेशव्यापी शुरूआत हुई। इस योजना के तहत किसानों को आदान सहायता राशि का अंतरण उनके बैंक खातों में किया गया। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान के मूल्य के मान से अंतर की राशि प्रदान की गई। Krishak Unnati Yojana Rs 3100 per quintal of paddy.

इसे भी पढ़ें -  देखें वीडियो : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा एकमुश्त मिलेगा 917 रुपये अंतर की राशि.. कृषक उन्नति योजना छत्तीसगढ़

Msp धान खरीदी 2023-24 की जानकारी

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में राज्य के 24.72 लाख किसानों से 144.92 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई जिसके एवज में किसानों को 31 हजार 914 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। कृषक उन्नति योजना से किसानों को धान के मूल्य में अंतर की राशि 13 हजार 320 करोड़ रूपए का भुगतान होने के साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की किसानों से की गई उक्त गारंटी भी पूरी हो गई।

917 रुपये प्रति क्विंटल धान बोनस 

किसानों को उनके उपज का वाजिब दाम दिलाने छत्तीसगढ़ के किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान का मूल्य देने कृषक उन्नति योजना की शुरुआत हुई। इसके तहत किसानों को समर्थन मूल्य के अलावा 917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से आदान सहायता राशि जिसको आसान भाषा मे धान बोनस भी कहा जाता हैं प्रदान की गई। इससे किसानों को समर्थन मूल्य मिलाकर प्रति क्विंटल 3100 रूपये धान की कीमत मिली। Paddy bonus of Rs 917 per quintal. 

इसे भी पढ़ें योजनाओं की ताजा अप्डेट्स 

महतारी वंदन योजना पैसा चेक कैसे करें ? बैंक खाता में पैसा आया या नहीं कैसे जानें.. 10 मार्च को पैसा जारी..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!