किसानों के लिए खुशखबरी! आज इतने बजे खाता में आएगा धान बोनस प्रति क्विंटल 917 रु..  कृषक उन्नति योजना शुभारंभ

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

कृषक उन्नति योजना : छत्तीसगढ़ के अन्नदाता किसानों के लिए आज का दिन खुशखबरी! लेकर आ रहा है क्योंकि आज छत्तीसगढ़ में कृषक उन्नति योजना की शुरुआत होने जा रहा है। कृषक उन्नति योजना छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए इस योजना के तहत धान का दाम 3100 रुपये प्रति क्विंटल किसानों को मिलेंगे। आज किसानों को शेष अंतर की राशि 917 रुपये प्रति क्विंटल सीधा किसानों के बैंक खाता पर ट्रांसफर होंगे। कृषक उन्नति योजना का लाभ किसको मिलेगा? कितने रुपए आज जारी होंगे? कितने बजे किसानों के खाता पर पैसे आएंगे? इस तरह के तमाम जानकारी आज हम आप लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं तो पूरी पोस्ट बने रहिएगा।

क्या है? कृषक उन्नति योजना 

कृषक उन्नति योजना के तहत छत्तीसगढ़ के पंजीकृत किसानों को आदान सहायता राशि दी जाएगी। छ.ग. राज्य में लगभग 70℅ आबादी कृषि पर निर्भर है। छत्तीसगढ़ में किसान धान का अधिक उत्पादन करते हैं। छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है। राज्य सरकार द्वारा कृषि में पर्याप्त निवेश एवं कास्त लागत राहत देने के लिये “कृषक उन्नति योजना” प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। What is Krishak Unnati Yojana?

धान बेचने के बाद समर्थन मूल्य 2183 रुपये का भुगतान किसानों को कर दिया गया है। वादा अनुसार 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का कीमत किसानों को मिलना है, जिसका शेष अंतर की राशि 917 रुपए प्रति क्विंटल आज कृषक उन्नति योजना के तहत 12 मार्च को किसानों के बैंक खाते में सरकार ट्रांसफर करने जा रहा है।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ में आवास योजना, महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, तेंदूपत्ता योजना 5500 रु.. मिलेगा लाभ जाने विस्तार से..  

किन किसानों को मिलेगा कृषक उन्नति योजना का लाभ ? 

छत्तीसगढ़ की ऐसे किसान जिन्होंने वर्ष 2023- 24 में समर्थन मूल्य पर सहकारी समितियां में धान बेचा है, उन किसानों को अंतर की राशि जिसको धान बोनस भी कहा जाता है उसका भुगतान किया जाना है। इसके लिए कृषक उन्नति योजना की शुरुआत आज छत्तीसगढ़ में हो रहा है। एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को कृषक उन्नति योजना का लाभ मिलेगा। जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ के 24 लाख से ज्यादा किसानों को इसका लाभ मिलेगा। Which farmers will get the benefit of Krishak Unnati Yojana?

कितना रुपये मिलेगा प्रति क्विंटल धान बोनस ?

अब बात आता है कि कितना रुपए प्रति क्विंटल धान का बोनस किसानों को मिलेगा? तो जैसे कि पहले भी हम बता चुके हैं कि समर्थन मूल्य 2183 रु के भुगतान के बाद शेष अंतर की राशि 917 रुपए प्रति क्विंटल किसानों को आज भुगतान कृषक उन्नति योजना के तहत किया जाएगा। cg dhan bonus 2024 

कितने बजे खाता में आएगा धान बोनस का पैसा ? 

छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी कृषक उन्नति योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ जिला मुख्यालय बालोद स्थित सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में हजारों किसानों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में होगा। कृषक उन्नति योजना शुभारंभ कार्यक्रम 12 मार्च को होने जा रहा है केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री अर्जुन मुण्डा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के लगभग 24 लाख 75 हजार किसानों को इस योजना के तहत 13 हजार 320 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें -  किसको क्या मिला ? छत्तीसगढ़ बजट 2024-25 जानिए सरल शब्दों में Cg Budget 2024-25 का PDF Download 

तकरीबन 12:00 बजे कार्यक्रम शुरू होगा और इसी कार्यक्रम की दौरान कृषक उन्नति योजना की शुरुआत की जाएगी और किसानों के बैंक खातों पर अंतर की राशि यानी धान बोनस को ट्रांसफर किए जाएंगे। उसके बाद से किसानों के खाते पर पैसे आने का सिलसिला भी शुरू हो जाएंगे। At what time will the paddy bonus money come into the account?

इसे भी पढ़ें योजनाओं की ताजा अप्डेट्स 

महतारी वंदन योजना पैसा चेक कैसे करें ? बैंक खाता में पैसा आया या नहीं कैसे जानें.. 10 मार्च को पैसा जारी..

छत्तीसगढ़ धान बोनस 2024 किसानों के हित में सरकार का बड़ा ऐलान.. एकमुश्त होगा सभी किसानों को भुगतान..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!