कड़कनाथ मुर्गा से होगी लाखों की कमाई खेती के साथ बिजनेस.. किसानों के लिए योजना खर्चा कम और आमदनी ज्यादा जाने कैसे करें ? 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

Kadaknath कड़कनाथ मुर्गा : आज कल कड़कनाथ मुर्गा का बहुत मांग है शहरी क्षेत्रों में हो या ग्रामीण क्षेत्रों में लोग कड़कनाथ को ज्यादा पसंद करते हैं, इसका फायदा आप कड़कनाथ का पालन करके उठा सकते हैं, कड़कनाथ मुर्गा से आप बहुत अच्छी इनकम जनरेट कर सकते हैं आप यह मान के चलिए कि दूसरा मुर्गा जितनी इनकम आपको देगा उससे चार गुना ज्यादा इनकम यह मुर्गा आपको देगा कैसे इसका पालन होता है कितनी कमाई हो सकती है सब चीजें ए टू जेड डिटेल आपको इस पोस्ट में मिलेगा तो पूरी पोस्ट पर बने रहियेगा। Earning from Kadaknath cock.

1. कड़कनाथ की पहचान कैसे करनी है ?

2. कड़कनाथ की किस्में कौन-कौन सी होती हैं ?

3. पालने का तरीका क्या है ?  

4. कड़कनाथ की मांग दुनिया भर में क्यों बढ़ रही है ? 

5. कड़कनाथ की कमाई और खर्चे कितना होगा ? 

इन सारे टॉपिक्स पर आज जानकारी आप लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं। कोशिश करेंगे कि आप लोगों के सारे सवालों का जवाब आज के इस पोस्ट पर मिल जाये। Kadaknath chicken.

असली कड़कनाथ की पहचान कैसे करें ?

किसान भइयों कड़कनाथ की पहचान के बारे में जब कोई किसान इसकी फार्मिंग करना शुरू करता है तो वो छोटे बच्चे लेकर आता है उस वक्त उसके साथ धोखा हो जाता है। काले रंग के बच्चे उसे दे दिए जाते हैं और कह दिया जाता है कि ये कड़कनाथ है तो इसकी पहली पहचान तो यह है कि आपको बच्चे के बाल ऊपर करने हैं और नीचे से देखना है उसकी चमड़ी अगर काले रंग की है, मुंह खोल कर देखना अगर उसकी जीभ काले रंग की है तो वो सही कड़कनाथ है। How to identify the real Kadaknath?

तो किसान भाइयों इस तरह से आप असली कड़कनाथ मुर्गा की पहचान बड़ी आसानी से कर सकते हैं। क्योंकि आजकल लोग काले रंग का कोई भी मुर्गा को देकर इसे कड़कनाथ होने का दावा करते हैं तो इसलिए उसकी चमड़ी और जीभ को देखकर आप पता लगा सकते हैं कि यह असली कड़कनाथ है या नहीं। 

इसे भी पढ़ें -  किसान का देशी जुगाड़.. ऑटोमैटिक चलता है किसानों के लिए ये काम का चीज..  Viral video 

कड़कनाथ मुर्गा के कितने किस्म होते हैं ?

किसान भाइयों बात करते हैं कड़कनाथ के किस्मों के बारे में किस्में के पहले दिमाग में एक बात बिठा लीजिए पहचान वही रहेगी जो पहले हम आप लोगों को बता चुके हैं, तो अब किस्मों की बात करते हैं। How many varieties of Kadaknath cock are there?

1. जेट ब्लैक कड़कनाथ–  जेट ब्लैक कड़कनाथ पूरा काला होता है चमड़ी इसकी भी काली रहती है उसके बाद आता है आपका ये जो है। 

2. गोल्डन कड़कनाथ – गोल्डन कड़कनाथ उसके बाद में आता है।

3. पेंसिल कड़कनाथ – पेंसिल कड़कनाथ ये कैसा होता है इसके जो गर्दन से बाल पीछे की ओर जाते हैं इन बालों के अंदर कलर थोड़ा चेंज होता है और वैसे ही ये काला होता है। 

4. वाइट कड़कनाथ – वाइट कड़कनाथ और उसके बाद में आता है दुनिया में सबसे अलग वाइट कड़कनाथ।

कड़कनाथ मुर्गा का पालन कैसे करें ?

किसान भइयों बात करते हैं इसे पालने के तरीके के बारे में इसे पालने को कैसे भी पाल सकते हैं लेकिन सबसे बेस्ट तरीका है ओपन रेंज पोल्ट्री फार्म आप इसके लिए तैयार कीजिए खुले में रहने दीजिए जितना खुले में रहेंगे उतना बढ़ेंगे क्योंकि ये आदिवासी इलाके का मुर्गा है। How to rear Kadaknath cock?

इसके अलावा आप चाहे तो इनके लिए फॉर्म भी बना सकते हैं अगर आप बड़े पैमाने पर कड़कनाथ मुर्गा का पालन करना चाहते हैं तो। जिसमें लाइट हवा रोशनी वातारण का सही व्यवस्था हो। 

कड़कनाथ का खासियत और बाजार में बढ़ता हुआ मांग 

कड़कनाथ का मांग दुनिया भर में क्यों बढ़ रही है इसकी मांग बढ़ने का अंदाजा आप इस बात से लगा लीजिए कि 2019 के वर्ल्ड कप के दौरान विराट कोहली ने अपील की थी कि हमारे खिलाड़ियों को इसका ही चिकन परोसा जाए क्योंकि दोस्तों एक तो इसके अंदर कोलेस्ट्रॉल बहुत कम होता है। प्रोटीन बहुत ज्यादा होता है। Specialty of Kadaknath and increasing demand in the market.

इसे भी पढ़ें -  धान की अधिक पैदावार कैसे मिलेगा ? कम लागत में अधिक मुनाफा.. देखिये वीडियो उन्नत धान की खेती कैसे करें? जानिये क्या कहते हैं विशेषज्ञ..

आसान भाषा में कहे तो कड़कनाथ मुर्गा सेहत के लिए फायदेमंद है इससे किसी भी तरह का नुकसान नहीं है और शरीर के लिए बढ़िया होता है इसीलिए दिन-ब-दिन इसका मांग दुनिया में बढ़ता जा रहा है और लोग बड़े चाव से इसको खरीदते हैं और पालते हैं और किसान भाई इसका पालन करके अधिक मुनाफा भी कमा रहे हैं।

कड़कनाथ मुर्गा कमाई और खर्चा कितना होगा ? 

अब बात करते हैं कमाई और खर्चे के बारे में तो खर्चा इसका लगभग उतना ही आता है जितना दूसरे पोल्ट्री फार्म का आता है उससे कम ही आता है क्योंकि इसके अंदर ज्यादा बीमारियां नहीं होती। दूसरे मुर्गियों में बीमारियों के खर्चे भी बहुत ज्यादा होती है, दवाइयां बहुत ज्यादा देनी पड़ती है। What will be Kadaknath Murga’s earning and expenses?

कड़कनाथ मुर्गा कमाई – दूसरे चिकन वालों को और वो अपने चिकन को बेचकर 200 रुपये आसपास प्रति किलो बेचते है। वहीं कड़कनाथ मुर्गा की बात करें तो 800 रु, 1000 रु, 1200 रु आसपास प्रति किलो इसका बाजार में रेट चलते हैं। हालांकि अलग अलग क्षेत्र में इसका अलग अलग दाम हो सकते हैं। लेकिन इतना आप मान के चलिए की अन्य मुर्गा से कड़कनाथ मुर्गा की रेट हमेशा ज्यादा ही रहता है जिसका लाभ किसान भाई उठा सकते हैं। 

कड़कनाथ मुर्गा खर्चा – कड़कनाथ मुर्गा पालन छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए आय का बढ़िया जरिया बन सकता है। इसको बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार कई योजनाएं चला रही हैं, एक आर्टिकल से मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ में सिर्फ 53,000 रुपये जमा करने पर सरकार की ओर से तीन किस्तों में 1000 चूजे, 30 मुर्गियों के शेड और छह महीने तक मुफ्त दाना दिया जाता है। वहीं, टीकाकरण और स्वास्थ्य देखभाल की जिम्मेदारी भी सरकार ही उठाती है, इतना ही नहीं, मुर्गों के बड़े होने पर मार्केटिंग का काम भी सरकार ही करती है। Kadaknath chicken farming business.

किसान भाइयों आगर आप भी कड़कनाथ मुर्गा पालन का बिजनेस करना चाहते हैं तो अपने नजदीकी कृषि विभाग या पशुपालन विभाग से सम्पर्क कर अधिक जानकारी ले सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें -  गुणों से भरपूर ब्लैक राइस की बढ़ती मांग.. काला चांवल की खेती से किसान हो सकते हैं मालामाल.. जानिए काला चांवल के फायदे..

कितने दिन में तैयार हो जाता है – जानकारी अनुसार कड़कनाथ का चूजा साढ़े तीन से चार माह के अंदर बिक्री के लिए तैयार हो जाता है. आपको बता दें कि कड़कनाथ मुर्गी के चूजे का रेट 70-100 रुपये के बीच है. इसके एक अंडे का रेट 20-30 रुपये तक होता है। यानी कि किसान भाई इसका बिजनेस शुरू कर सकते हैं। 

FAQs 

Q1. कड़कनाथ मुर्गे की कीमत क्या है?

Ans 1. कड़कनाथ मुर्गा का मांस बाजार में 800 से 1000 रुपये किलोग्राम तक के भाव पर बिकता है।

Q2. कड़कनाथ मुर्गा खाने से क्या फायदा होता है?

Ans 2. कड़कनाथ मुर्गे के मांस और अंडे के सेवन से इंसानों में होने वाली कई तरह की बीमारियों को ठीक किया जा सकता है।

Q3. कड़कनाथ मुर्गा की खासियत क्या है?

Ans 3. कड़कनाथ मुर्गे और मुर्गी की सबसे बड़ी खासियत है कि यह पूरी तरह से काला होता है. यही नहीं, इसका मांस काला और खून भी काला होता है. कड़कनाथ मुर्गे का मांस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

Q4. कड़कनाथ मुर्गा इतना महंगा क्यों है?

Ans 4. मांग की तुलना में इसका उत्पादन काफी कम है। वही कड़कनाथ मुर्गा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

इस साल ज्यादा होगा धान का उत्पादन.. इन तरीकों से होगा किसानों को फायदा जाने कैसे ? धान उत्पादन बढ़ाने के श्री विधि और प्रबंधन..

धान किसानों को फायदा! बंजर पड़े जमीनों में भी होगी बंपर पैदावार.. कृषि वैज्ञानिकों ने बनाया धान का नया किस्म जानिए इसकी खासियत ?

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

खेती किसानी योजनाओं की जानकारी आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!