महतारी वंदन योजना 68.53 लाख महिलाओं के बैंक खाता में भुगतान.. जानिए शेष महिलाओं को पैसा कब तक मिलेगा ? 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

महतारी वंदन योजना :  छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के भुगतान को लेकर एक नई जानकारी सामने निकल कर आ रही है बताया जा रहा है महतारी वंदन योजना के तहत 68.53 लाख महिलाओं के बैंक खाते में भुगतान कर दिया गया है। और शेष बैंक खाते में भुगतान का काम जारी है। उनके खाते पर भी पहली किस्त की राशि पहुंचने वाली है। इससे जुड़ी और भी जानकारी आ रही है जानेंगे आज के इस पोस्ट पर तो पूरी पोस्ट पर बने रहिएगा।

70 लाख से अधिक महिलाओं को प्रथम क़िस्त 

10 मार्च रविवार को प्रदेश भर में महतारी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया और इसी कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के 70 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में पहली किस्त की राशि ट्रांसफर किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के बैंक खाते में 655 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर कीये। mahatari vandan yojana payment. 

महतारी वंदन योजना 68.53 लाख महिलाओं के बैंक खाता में भुगतान, शेष के लिए काम जारी..

आ रही जानकारी के मुताबिक महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 68.53 लाख महिलाओं के खातों में 636.44 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार योजना की शेष महिला हितग्राहियों के खातों में राशि का अंतरण प्रक्रियाधीन है।

महिलाओं को प्रति वर्ष मिलेगा 12 हजार रुपये 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 10 मार्च को छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को एक-एक हजार रूपए डीबीटी के माध्यम से अंतरित किया गया। योजना के तहत एक-एक हजार रूपए प्रतिमाह के मान से साल में 12 हजार रूपए महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी बड़ी जानकारी जल्द शुरू होगी योजना.. 

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने मीडिया को दी जानकारी

जिन महिलाओं के खातके में पैसा नहीं आया उनके लिए महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी महिलाओं के खाते में पैसा आ गया है। लेकिन जिन महिलाओं के खाते में पैसा नहीं आया है उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। धैर्य बना कर रखें, जल्द ही सभी के खाते में पैसा आ जाएगा। 

Highlight : खबरों की माने तो महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 68.53 लाख महिलाओं के खातों में 636.44 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। शेष पात्र महिलाओं को पैसे उनके बैंक खाते पर भेजने का काम जारी है.. जैसे कि पहले भी बताया गया है की महतारी वंदन योजना के तहत पैसे लेने के लिए बैंक खाता का आधार कार्ड के साथ लिंक होना चाहिए यानी की डीबीटी इनेबल होना चाहिए अगर आप महतारी वंदन योजना के तहत पात्रता रखते हैं और आपके बैंक खाते में आधार लिंक है डीबीटी इनेबल है तो आप लोगों को योजना के तहत हर महीने 1000 रुपये मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें योजनाओं की ताजा अप्डेट्स 

किसानों के लिए खुशखबरी! आज इतने बजे खाता में आएगा धान बोनस प्रति क्विंटल 917 रु..  कृषक उन्नति योजना शुभारंभ

महतारी वंदन योजना पैसा चेक कैसे करें ? बैंक खाता में पैसा आया या नहीं कैसे जानें.. 10 मार्च को पैसा जारी..


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!