तैयारी शुरू.. कुछ दिन बाद एकमुश्त मिलेगा धान बोनस 917 रु प्रति क्विंटल.. कृषक उन्नति योजना छत्तीसगढ़ किसानों को मिलेगा पैसा..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

Cg Dhan Bonus 2024 धान बोनस 917 रु : समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 1 नवंबर 2023 से शुरू हुआ और 4 फरवरी 2024 तक चला, इस बीच छत्तीसगढ़ के 24 लाख से ज्यादा किसानों से 144 लाख टन धान की खरीदी हुई और इसके एवज में किसानों को करोड़ों रुपए का भुगतान किया गया। भाजपा ने चुनाव के वक्त अपने घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ के किसानों को धान का दाम 3100 रुपये प्रति क्विंटल देने का वादा किया है, आज हम जाने वाले हैं कृषक उन्नति योजना के बारे में और इसके अंतर्गत मिलने वाले धान के अंतर की राशि के बारे में, किसानों को अंतर की राशि कब मिलेगा? तो पूरे पोस्ट पर बने रहिएगा। 

कृषक उन्नति योजना का मिलेगा लाभ

छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है यहां के किसान सबसे ज्यादा धान की खेती करते हैं, पूर्ववर्ती सरकार किसानों को धान का दाम 2500 रुपये प्रति क्विंटल देने का वादा किया और न्याय योजना के तहत 9000 रुपये प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी किसानों को दिया जा रहा था। अब वर्तमान में भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में बनी है और भाजपा ने किसानों को हित में एक बड़ी घोषणा करते हुए 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का दाम किसानों को देने का वादा किया है। Msp भुगतान के बाद अब अंतर की राशि बोनस 917 रु किसानों को दिया जाना है।

छत्तीसगढ़ सरकार किसानों से किया हुआ वादा 3100 रुपये  प्रति क्विंटल धान का दाम को पूरा करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ के किसानों को धान के अंतर की राशि बोनस 917 रु प्रति क्विंटल मिलेगा इसके लिए कृषक उन्नति योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ में की जाएगी और इस योजना के लिए बजट में 10000 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है। कृषक उन्नति योजना किसानों की अब तक का सबसे बड़ा योजना माना जा रहा है। क्योंकि इस योजना के तहत किसानों को एकमुश्त बोनस 917 रु प्रति क्विंटल धान का अंतर की राशि यानी धान का बोनस मिलने वाला है।

इसे भी पढ़ें -  महतारी वंदन योजना : 1 हजार रुपये हर महीने.. समाज में महिलाओं का बढ़ता मान.. cg mahatari vandan yojana 

छत्तीसगढ़ धान बोनस 2024 किसे मिलेगा ? बोनस 917 रु

मिली जानकारी अनुसार कृषक उन्नति योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के पंजीकृत धान बेचने वाले सभी किसानों को मिलेगा। जो किसान समर्थन मूल्य पर सहकारी समितियों में धान बेचे हैं उनको पहले समर्थन मूल्य का भुगतान कर दिया गया है अब उन किसानों को धान की अंतर की राशि का बोनस 917 रु भुगतान किया जाना है। किसान जितना क्विंटल धान बेचा होगा उन्हें बोनस 917 रु प्रति क्विंटल के हिसाब से उनको भुगतान किया जाएगा। 

आंकड़ो के मुताबिक इस साल छत्तीसगढ़ के 24 लाख से ज्यादा किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा है इस तरह छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को करोड़ों रुपए का भुगतान छत्तीसगढ़ सरकार करने जा रही है। इसके लिए सरकार ने कृषक उन्नति योजना का ऐलान कर दिया है।

कब मिलेगा धान बोनस 2024 ? कृषक उन्नति योजना 

कृषक उन्नति योजना का लाभ कब से मिलेगा? छत्तीसगढ़ के किसानों को धान का बोनस 2024 कब से मिलेगा? छत्तीसगढ़ के किसानों को बोनस 917 रु प्रति क्विंटल धान बोनस कब से मिलेगा? इस तरह के कई सवाल किसानों के मध्य उठ रहा है। आपको बता दे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने कई मौके पर यह बता चुके हैं कि जल्द किसानों को अंतर की राशि बोनस 917 रु प्रति क्विंटल एकमुश्त किसानों के दिया जाएगा।

इससे यह माना जा रहा है कि इसी बजट सत्र में किसानों के बैंक खाते पर छत्तीसगढ़ सरकार अंतर की राशि ट्रांसफर कर सकता है, बता दे अभी वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र जारी है जो की 1 मार्च तक बजट सत्र चलेगा। छत्तीसगढ़ किसानों को अंतर की राशि बोनस 917 रु का भुगतान कब होगा इसकी ऑफ्फिसियल जानकारी अभी आना बाकी है। 

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ में इस साल msp में धान बेचने वाले किसानों के लिए Cm भूपेश बघेल के बड़ी सौगात! Cg kisan news

Highlights FAQs

● छत्तीसगढ़ सरकार किसानों से किया हुआ वादा 3100 रुपये  प्रति क्विंटल धान का दाम को पूरा करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

● किसानों को धान के अंतर की राशि बोनस 917 रु प्रति क्विंटल मिलेगा इसके लिए कृषक उन्नति योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ में की जाएगी।

● कृषक उन्नति योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के पंजीकृत धान बेचने वाले सभी किसानों को मिलेगा। जो किसान समर्थन मूल्य पर सहकारी समितियों में धान बेचे हैं।

● मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने कई मौके पर यह बता चुके हैं कि जल्द किसानों को अंतर की राशि 917 रुपए प्रति क्विंटल एकमुश्त किसानों के दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें योजनाओं की ताजा अप्डेट्स : 

छत्तीसगढ़ इन किसानों को मिलेगा कृषक उन्नति योजना का लाभ..  जानिए कैसे मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का दाम?

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा न्यूज़ अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!