फरवरी में छत्तीसगढ़ बजट सत्र, महतारी वंदन योजना व 3100 रु धान खरीदी योजनाओं पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर सकते हैं बड़ा ऐलान! 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ Budget : छत्तीसगढ़ के लोगों से किया हुआ वादा ‘मोदी के गारंटी’ आने वाले महीनों में छत्तीसगढ़ सरकार पूरा कर सकता है। खबरों के अनुसार महतारी वंदन योजना और 3100 रु में धान खरीदी जैसे योजनाओं का ऐलान हो सकता है। जी हाँ इसको लेकर खबरें आ रही है कि फरवरी से छत्तीसगढ़ का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है इस बीच कई बड़े ऐलान किये जा सकते हैं। छत्तीसगढ़ के विवाहित महिलाओं के लिए महीने 1000 वाली योजना छत्तीसगढ़ सरकार शुरू कर सकता है। वहीं किसानों से 3100 रु प्रति क्विंटल धान का दाम के योजना का भी छत्तीसगढ़ सरकार ऐलान कर सकता है। इसके अलावा और भी बहुत कुछ इस बार के बजट में देखने को मिल सकता है। जानेंगे आज के इस पोस्ट में तो पूरे पोस्ट पर बने रहिएगा। 

छत्तीसगढ़ का बजट सत्र 5 फरवरी से शुरू

खबरों के मुताबिक छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र पांच फरवरी से आरंभ होकर एक मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 20 बैठकें होंगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन के भाषण से होगी। कुल 957 सवालों में तारांकित 505 और 452 अतारांकित सवाल लगे हैं। ऐसे में फरवरी में शुरू होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार हो सकता है। छत्तीसगढ़ की साय सरकार का बजट सत्र 5 फरवरी से शुरू हो रहा है। यह एक मार्च तक प्रस्तावित है। इसमें कुल 20 बैठकें होंगी। इसे लेकर विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है।

इसे भी पढ़ें -  इस साल छत्तीसगढ़ किसानों को 917 रुपये मिलेगा प्रति क्विंटल धान का बोनस ? पिछले साल से 25500 रुपए अतिरिक्त लाभ जाने कैसे ?

पहला बजट सत्र पर महतारी वंदन योजना का नाम.. 

इससे पहले 3 दिन का शीत सत्र 19 दिसंबर से हुआ था। इस सत्र के आखिरी दिन 12 हजार 992 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पास हुआ था। सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि इसमें किसानों के लिए 2 साल के बकाया धान बोनस भुगतान के लिए 3800 करोड़ और महतारी वंदन योजना के लिए 1200 करोड़ रुपए का प्रावधान है। 

पिछले बजट में पीएम आवास 3,799 करोड़, 5 एचपी कृषि पंप 1,122 करोड़, बकाया धान बोनस 3800 करोड़, महतारी वंदन 120 करोड़, बेरोजगारी भत्ता 250 करोड़, मुख्यमंत्री पेंशन योजना 40 करोड़, मितानिन कल्याण निधि 90 करोड़ इसके अलावा भी कई प्रावधान किए गए हैं। 

कब शुरू होगी छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना 2024?

इस तरह देखें तो छत्तीसगढ़ के पहले बजट में ही महतारी वंदन योजना के लिए प्रवाधान किये गए हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के विवाहित महिलाओं से किया हुआ वादा छत्तीसगढ़ सरकार जल्द पूरा कर सकता है। छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के विवाहित महिलाओं को सालाना 12000 रु देने का घोषणा किया गया है।

बजट में किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान! 

आगामी 5 फरवरी से छत्तीसगढ़ का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। इसी दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस दौरान छत्तीसगढ़ को कई सौगातें मिल सकती हैं। चुनावी घोषणाओं ‘मोदी की गारंटी’ को लेकर बड़ी योजनाएं आ सकती हैं। छत्तीसगढ़ किसानों के हित में भी सरकार बड़ा ऐलान! कर सकता है। 

कब शुरू होगा 3100 रु प्रति क्विंटल धान खरीदी योजना?

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए सरकार का घोषणा है कि 3100 रु प्रति क्विंटल धान का दाम किसानों को दिया जाएगा। अभी छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी है जो कि 31 जनवरी तक चलेगी। फिलहाल छत्तीसगढ़ के किसानों को धान बेचने के बाद समर्थन मूल्य (Msp) भुगतान किया जा रहा है। प्रति क्विंटल 2183 रुपये व 2203 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से,

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ सरकार के किसान हितैषी नीतियों, समर्थन मूल्य पर रिकार्ड धान खरीदी..

बताया जा रहा है उसके बाद अंतर की राशि के लिए योजना बनाया जाएगा और उसी योजना के तहत किसानों को 3100 रु प्रति क्विंटल धान खरीदी का लाभ दिया जाएगा। आने वाले बजट में सरकार किसानों के हित में भी बड़ा ऐलान! कर सकता है 3100 रु धान के योजना को हरी झंडी मिल सकता है। महतारी वंदन योजना व 3100 रु धान खरीदी के योजना कब से शुरू होगी इसकी ऑफ्फिसियल जानकारी नहीं आया है। फरवरी से शुरू हो रहे बजट में क्या? हो सकता है मीडिया के खबरों के आधार पर जानकारी आप लोगों के साथ शेयर कर रहे थे। जैसे ही सरकार इसकी घोषणा करता है आगे की जानकारी अप्डेट्स आप लोगों तक हम पहुंचाते रहेंगे। 

इसे भी पढ़े : 

इस दिन खाता में धन वर्षा.. 3100 रु धान खरीदी, पीएम किसान 2000 रु व 917 रु बोनस, Msp का त्वरित भुगतान जानिए विस्तार से..

Cm विष्णुदेव के बड़ी घोषणा, मिलेगा एकमुश्त 917 रुपये धान बोनस का पैसा.. प्रति क्विंटल 3100 रु धान खरीदी छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना फॉर्म नियम? कैसे करें आवेदन डॉक्यूमेंट PDF? इस दिन शुरू होगा Cg Mahatari Vandan Yojana

Cm विष्णुदेव साय ने कहा 21 क्विंटल प्रति एकड़, 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान, महतारी वंदन योजना के अंतर्गत खाते में शीघ्र ही राशि अंतरित की जाएगी

हमारे यूट्यूब चैनल पर जाकर देखिये योजनाओं के जानकारी

 


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!