छत्तीसगढ़ सरकार के किसान हितैषी नीतियों, समर्थन मूल्य पर रिकार्ड धान खरीदी..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री साय को छत्तीसगढ़ सरकार के किसान हितैषी नीतियों की वजह से प्रदेश भर के किसानों को मिल रहे लाभों के लिए आभार व्यक्त किया। 

छत्तीसगढ़ सरकार के किसान हितैषी नीतियों..

किसानों ने मुख्यमंत्री को बताया कि सुशासन दिवस के अवसर पर 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बोनस के रूप में उनके खातों में 3700 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि अंतरित की जा चुकी है, इससे किसान काफी खुश हैं। 

इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से हो रही धान खरीदी की भी भूरी-भूरी प्रसंशा की। किसानों ने उत्साहपूर्वक बताया इस निर्णय से हमारी उपज का शत प्रतिशत विक्रय संभव हुआ है। 

समर्थन मूल्य पर खरीदी का पूरा-पूरा लाभ भी हमें मिलने लगा है। मुख्यमंत्री श्री साय को किसानों ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए यह भी बताया की 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जाने का निर्णय भी किसानों के हित में लिया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

समर्थन मूल्य पर रिकार्ड धान खरीदी..

उल्लेखनीय है की छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किसानों की सुविधा का ध्यान रखते हुए धान खरीदी की तारीख 4 फरवरी तक बढ़ाई थी । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। जानकारी अनुसार 4 फरवरी शाम सात बजे तक राज्य में 24 लाख 72 हजार 310 किसान समर्थन मूल्य पर 144 लाख 92 हजार टन धान बेच चुके थे। किसानों को धान बेचने के एवज में अब तक 30 हजार 68 करोड़ 81 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ मौसम अप्डेट्स.. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट..

इस अवसर पर राजनंदगांव, दुर्ग, गरियाबंद, बेमेतरा आदि जिले से आए छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के सर्व श्री सतीश यादव, मनीष त्रिपाठी, प्रशांत, धनेश्वर गुप्ता, भूपेंद्र देवांगन, सोहन निषाद, नीलकंठ यादव, कमलेश, घासीराम पाल, जगत राम सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

ताजा जानकारी अप्डेट्स इसे भी पढ़ें :- 

छत्तीसगढ़ धान खरीदी सम्पन्न किसानों के बैंक खाता में आयेग पैसा.. 24.72 लाख किसानों ने बेचा धान, 30.68 करोड़ रुपये भुगतान..

Cm साय का किसानों के लिए ऐलान! 917 रूपए की शेष राशि एकमुश्त मिलेगा, 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसानों से चर्चा Cm ने कहा किसानों को अंतर की राशि 917 रु जल्द होगा भुगतान..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!