कृषक उन्नति योजना बड़ी खुशखबरी! छत्तीसगढ़ 24.72 लाख किसानों के बैंक खातों में होगा करीब 13 हजार करोड़ रुपए का भुगतान..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

कृषक उन्नति योजना : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! सामने निकल कर आ रही है, छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐलान कर दिया है की 12 मार्च को अंतर की राशि 917 रुपये प्रति क्विंटल एकमुश्त सीधा किसानों के बैंक खाते पर पहुंचने वाला है। 917 रुपए प्रति क्विंटल धान बोनस, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, कृषक उन्नति योजना के बजट प्रावधान इस तरह के तमाम जानकारियां सामने निकल कर आ रही है। जो कि आज इस पोस्ट पर आप लोगों के साथ हम शेयर कर रहे हैं तो पूरी पोस्ट पर बने रहिएगा। 

12 मार्च को मिलेगा धान बोनस

राज्य के किसानों के बैंक खातों में इस महीने की 12 तारीख को धन वर्षा होने जा रही है। कृषक उन्नति योजना में लगभग 24.72 लाख किसानों के बैंक खातों में सीधे राशि पहुंचेगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य के किसानों को दी गई गारंटी के अनुरूप मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कृषक उन्नति योजना में समर्थन मूल्य और राज्य सरकार द्वारा घोषित किए गए उपार्जन मूल्य की अंतर की राशि किसानों को देने का निर्णय लिया है।  Paddy bonus will be available on March 12.

प्रति क्विंटल 917 रूपए के मान से अंतर की राशि

कृषक उन्नति योजना में राज्य के किसानों को समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान में प्रति क्विंटल 917 रूपए के मान से अंतर की राशि दी जाएगी। अंतर की राशि भुगतान के बाद किसानों को धान की प्रति क्विंटल 3100 रूपए की कीमत मिलेगी। किसानों को धान के प्रति क्विंटल के मान से भुगतान की जा रही यह राशि देश में सर्वाधिक है। The amount of difference from the value of Rs 917 per quintal.

इसे भी पढ़ें -  इस योजना का आज मुख्यमंत्री बघेल करेंगे पैसे ट्रांसफर सीधे हितग्राहियो के बैंक खाता में 5 करोड़ 35 लाख रूपए

छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना का बजट 

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस साल के बजट में 10 हजार करोड़ और पिछले साल के अनुपूरक बजट में 3 हजार करोड़ इस प्रकार कुल 13 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। Budget of Krishak Unnati Yojana.

24 लाख से अधिक किसानों ने बेचा Msp पर धान

छत्तीसगढ़ की अर्थ व्यवस्था में कृषि का महत्वपूर्ण योगदान है, इसलिए राज्य के बजट में भी कृषि के साथ-साथ ग्रामीण विकास को फोकस किया गया है। यहां धान और किसान एक-दूसरे के पर्याय हैं। राज्य में लगभग 32 लाख हेक्टेयर में धान की बोनी होती है और 24 लाख से अधिक किसान समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय किया है। More than 24 lakh farmers sold paddy at MSP.

इस वर्ष 144.92 लाख मीट्रिक टन की समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी किसानों से की गई है। किसानों से समर्थन मूल्य पर की गई धान खरीदी के एवज में 31,913 करोड़ की राशि भुगतान की गई है।

धान की कीमत प्रति क्विंटल 3100 रूपए

छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की कीमत प्रति क्विंटल 3100 रूपए की राशि मिलने से राज्य की अर्थव्यवस्था भी गतिमान होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक समृद्धि के द्वार खुलेंगे। खेती-किसानी को मजबूती मिलेगी। किसान खेती के आधुनिक तौर तरीको की ओर अग्रसर होंगे। Paddy price per quintal Rs 3100. 

राज्य में व्यापार और वाणिज्य में तेजी आएगी। राज्य सरकार के राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी, जिसका लाभ यहां के लोगों को मिलेगा। किसानों के साथ-साथ आम लोगों के जनजीवन में तेजी से बदलाव आएगा।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ आज की 3 काम की खबर.. 17 अप्रैल को अवकाश.. मौसम समाचार.. दिव्यांग या वरिष्ठ लोगों के लिए निःशुल्क वाहन.. 

अंतर की राशि 917 रु एकमुश्त भुगतान 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी द्वारा पहले यह कई मौके पर बता चुके हैं कि किसानों को प्रति क्विंटल अंतर की राशि 917 रुपए दिया जाएगा। समर्थन मूल्य का भुगतान पहले कर दिया गया है। आगामी 12 मार्च को एकमुश्त धान की अंतर की राशि का भुगतान करेंगे। जानकारी आ रही है कि करीब 13 हजार करोड़ रुपये की भुगतान होने जा रहा है। Difference amount Rs 917 lump sum payment.

प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसान हितैषी निर्णय लेते हुए समर्थन मूल्य में धान खरीदी के लिए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की है। साथ ही किसानों को दो साल का बकाया बोनस राशि के रूप में 3716 करोड़ की राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी है। Purchased 21 quintals of paddy per acre. 

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना

इसके अलावा कृषि मजदूरों को भी राहत देने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना लागू करने का निर्णय लिया है। इस योजना में भूमिहीन कृषि मजदूर को साल में 10 हजार रूपए की राशि दी जाएगी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के 23 लाख से ज्यादा किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का भी लाभ मिल रहा है। इस योजना में किसानों को तीन किश्तों में साल में 6 हजार रूपए की राशि केन्द्र सरकार के द्वारा सीधे किसानों के बैंक खातों में दी जा रही है। 

इसे भी पढ़ें योजनाओं की ताजा अप्डेट्स 

बड़ी खबर.. महतारी वंदन योजना 1 क़िस्त भुगतान तिथि जारी.. लाभार्थियों के नाम लिस्ट फॉर्म स्टेस्टस जारी ऐसे देखें अपना नाम

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ किसान 2017 और 2018 में कितना धान बेचे थे कैसे चेक करें ? धान बोनस कितना रुपये मिलेगा? 3100 रुपये धान का दाम कब से मिलेगा? 

छत्तीसगढ़ धान बोनस 2024 किसानों के हित में सरकार का बड़ा ऐलान.. एकमुश्त होगा सभी किसानों को भुगतान..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!