छत्तीसगढ़ किसानों से 21 क्विंटल एकड़ धान खरीदी का आदेश जारी.. धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा फायदा जाने विस्तार से.. 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

Chhattisgarh dhan kharidi 2023-24 : छत्तीसगढ़ के धान उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर.. खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी कीये आदेश 21 क्विंटल प्रति एकड़ किसानों से होगी धान खरीदी और जो किसान ने पहले धान बेच चुके हैं उनकी किसानों को भी फायदा मिलेगा। बहुत से हमारे किसान भाइयों का कमेंट आ रहा था की नया आदेश कब से आएगा। और आज यह इंतजार खत्म हो गया है। बुधवार की रात को यह आदेश जारी कर दी है। इससे पहले चुनाव के दौरान भाजपा ने अपनी घोषणा पत्र पर किसानों से वादा किया था कि प्रति एकड़ धान का दाम ₹3100 किसानों को मिलेगा और किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जाएगी। तो आज की इस पोस्ट में हम विस्तार से जानने वाले हैं तो अंत तक बने रहिएगा।

भाजपा का घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ किसानों से वादा : 

भाजपा ने अपने घोषणा पत्र का वादा पूरा करते हुए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का आदेश जारी कर दिया है। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेच सकेंगे। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा सभी संभाग आयुक्त एवं कलेक्टर को धान खरीदी के संबंध में आदेश जारी किया है। बता दें कि, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी आदेश 1 नवंबर से लागू होगा। इसका मतलबी ये है कि, जो किसान धान बेच चुके है, वो किसान भी 21 क्विंटल के हिसाब से धान बेचने की पात्रता रखेंगे। Fulfilling the promise of its manifesto, BJP has issued an order to purchase 21 quintals of paddy per acre.

इसे भी पढ़ें -  किसानों के लिए पेंशन योजना, मिलेगा 3000 रु.. कौन सी है योजना ? जाने विस्तार से..

21 क्विंटल और 3100 रुपए में धान खरीदी का वादा :

छत्तीसगढ़ सरकार 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी करेगी। इसे लेकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने बुधवार रात आदेश जारी कर दिया है। धान खरीदी का आदेश 1 नवंबर 2023 से ही मान्य हो गया है। जो किसान पुराने नियम के हिसाब से धान बेच चुके हैं, वे भी अब निर्धारित पात्रता में बेच सकेंगे। भाजपा ने चुनावी घोषणापत्र में छत्तीसगढ़ के किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान, 3100 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी का वादा किया था। In the election manifesto, BJP had promised to purchase paddy from the farmers of Chhattisgarh at 21 quintals per acre, at Rs 3100 per quintal.

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एक नवंबर 2023 से जारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की व्यवस्था पर निगरानी रखी जा रही है। राज्य में इस साल 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। इसके लिए 26.86 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है।

भाजपा ने धान खरीदी करने के साथ ही अपने चुनावी घोषणापत्र के तीन वादे पूरे कर दिए हैं। 

1. 18 लाख आवास की स्वीकृति – 6 दिन पहले हुई कैबिनेट की पहली बैठक में ही सीएम विष्णुदेव साय ने 18 लाख 12 हजार 743 जरूरतमंद परिवारों को आवास देने पर फैसला लिया था।

2. किसानों को मिलेगा बकाया धान बोनस- 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किसानों को 2 साल का बकाया बोनस देने का फैसला कर दिया था।

इसे भी पढ़ें -  श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर Cm साय के बड़ा ऐलान अब छत्तीसगढ़ को मिलेगी और एक नई पहचान

3. और अब किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!